- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। डिजिलॉकर लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रहा है। अब इसने एक नया ऑटोमेटेड फीचर लॉन्च किया है। ये लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी बनेगा। यह देशभर के बिजली बोर्ड्स के डेटाबेस से सीधे आपका बिल फेच कर सकता है। यूजर्स को बस अपना कंज्यूमर नंबर डालने के बाद ये सिस्टम खुद-ब-खुद बिल को डिजिटल रूप में सेव कर लेगा।
ये एक प्रकार से डिजिटल बिल पर वैरिफाइड बैज होता है, जिसे सरकारी कामों और एड्रेस प्रूफ के तौर पर पूरी तरह मान्यता दी जाएगी। डिजिलॉकर की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। नए फीचर के तहत अपने डॉक्यूमेंट्स का फोटो खींचकर या स्कैन करके अपलोड करना होगा। इसेक बाद डिजिलॉकर सीधे आपके बिजली प्रदाता यानी की इलेक्ट्रिसिटी प्रोवाइडर के सर्वर से जुड़कर आपका डेटा निकाल लेगा।
इसके लिए आपको आधार के जरिए डिजिलॉकर एप या वेबसाइट पर लॉगिन कर 6-अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। अब डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर इलेक्ट्रिसिटी बिल टाइप करना होगा। अब सूची में संबंधित बोर्ड का चुनाव कर अपना कंज्यूमर नंबर व मोबाइल नंबर करनी होगी। जानकारी सबमिट होते ही सिस्टम सीधे विभाग से आपका लेटेस्ट बिल फेच कर लेगा।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें