केवल दो घंटे में ही मिल जाएगा LPG cylinder, बस करना होगा ऐसा

Hanuman | Saturday, 04 Apr 2026 01:36:53 PM
You can get an LPG cylinder in just two hours—here is what you need to do

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग के कारण भारत में भी तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका प्रभाव गैस की कीमतों पर दिख रहा है। इसी वजह से अब स्टूडेंट्स, किराएदार और छोटे परिवार अब छोटू गैस सिलेंडर की तरफ रुख करते नजर आ रहे हैं। ये सिलेंडर कम कीमत में और बिना ज्यादा झंझट के उपलब्ध हो जाता है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से ये सिलेंडर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी भारत गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर केवल एक वैध ID प्रूफ दिखाना होगा। इ

सके बाद एक छोटा सा सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। ऐसा करने के बाद आपको आसानी से पांच किलों का एलपीजी सिलेंडर मिल जाएगा। वहीं भारत गैस मिनी को आप घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800 22 4344 डायलने के बाद 2 घंटे के अंदर आपको डिलीवरी मिल सकती है। इससे आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

PC: timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.