Recipe of the day: इन चीजों से आप बना लें सूजी का स्वादिष्ट चीला 

Samachar Jagat | Monday, 23 Oct 2023 03:59:48 PM
Recipe of the day: Make delicious semolina cheela with these things

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है सूजी का भी बहुत ही स्वादिष्ट चीला बनाया जा सकता है। आज हम आपको इसे बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद लेने पर आपका दिल खुश हो जाएगा। 

जरूरी सामग्री:
सूजी - 2 कप
बेसन - 2 कप
अदरक 
प्याज - 2
हरी मिर्च - 4 
दही - 2 कप 
हरा धनिया
नमक - स्वादानुसार
तेल- थोड़ा सा

इस प्रकार से कर लें तैयार: 
- सर्वप्रथम एक बड़ी कटोरी में सूजी और बेसन मिलाकर इसमें दही, पानी और नमक डालना होगा। 
- आधे घंटे के बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल लें। 
- अब तवा गर्म कर इसमें तेल डालकर मिश्रण को फैला दें। 
- इसे दोनों ओर से अच्छे से सेंक लें। 

PC: newsnationtv



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.