Recipe Tips: अनार का भी बनाया जा सकता है स्वादिष्ट सॉस, ये है विधि

Samachar Jagat | Thursday, 23 Nov 2023 03:51:48 PM
Recipe Tips: Delicious sauce can also be made from pomegranate, this is the method

इंटरनेट डेस्क। अनार हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही आसानी से इसका सॉस बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। 

जरूरी सामग्री: अनार का रस, अदरक, अनार दाने का पाउडर, रेड वाइन, काली मिर्च, गुड़, मक्खन, नमक, रोजमेरी सिरप। 
इस विधि से बना लें आप:
- सर्व प्रथम दो कप गरम पानी में गुड़ को मिला लें। 
- अब पैन में मक्खन गर्म कर इसमें अनार का रस, अदरक, अनार दाने का पाउडर, रेड वाइन, काली मिर्च, पानी में भिगोया हुआ गुड़ और नमक मिलाकर अच्छे से पका लें। 
- इसे गाढ़ा होने तक आप पका लें। 
- अब आंच बंद कर इसमें रोजमेरी सिरप मिला लेें। 
- इस प्रकार से आपका अनार का सॉस बन जाता है। 

PC: amarujala



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.