Recipe Tips: गर्मियाें में बनाकर पीए ठंडा ठंडा खरबूजा शेक

Samachar Jagat | Friday, 31 Mar 2023 11:52:06 AM
Recipe Tips: Make and drink cold melon shake in summer

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम चल रहा है और बाजार में आपकों अब खरबूजे खूब मिल जाएंगे। ऐसे में आप इसका सेवन करते है तो यह आपकों ठंडक तो देगा ही साथ ही इसका स्वाद भी ऐसा होता है की यह आपकों पसंद भी आता है। ऐसे में आज हम आपकों बता रहे है ख़रबूजा शेक बाने की रेसिपी।

सामग्री 
खरबूजा - 1 किलो
दूध - 400 ग्राम
चीनी - 5 बड़े चम्मच
इलाइची - 1 चम्मच पावडर
बर्फ के टुकड़े

विधि 
आपकों खरबूजा शेक बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे को धोकर उसका छिलका उतारना है और उसके छोटे छोटे टुकड़े करना है। साथ ही इसके बीज निकालकर अलग कर दे। अब आपकों मिक्सर में ये खरबूजे के टुकड़े, चीनी और इलाइची डालनी है और इसे बारीक पीस लेना है। अब इस शेक में आपकों ठंडा दूध और बर्फ मिलानी है और मिक्सर में डालकर फिर चलाना है। तैयार है आपका खरबूजा शेक।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.