Recipe Tips: ओनियन डोसा इस विधि से बना लें आप, ये चीजेें जरूर ही डाल लें 

Samachar Jagat | Thursday, 02 May 2024 02:54:51 PM
Recipe Tips: Make Onion Dosa with this method

इंटरनेट डेस्क। डोसा कई चीजों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही ओनियन डोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपने शायद ही कभी चखा होगा। इसे बनाना आसान है।  

जरूरी सामग्री:  
सूजी - चार कप
बारीक कटे प्याज - दस
अदरक कटा - दो टुकड़ा
हींग - चार चुटकी
काली मिर्च - दो टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
चावल का आटा - चार कप
रोस्टेड काजू - दस टी स्पून
हरी मिर्च कटी - दस
जीरा - एक टी स्पून

इस विधि से बना लें आप: 
- सबसे पहले आपको सूजी और चावल के आटे को एक बर्तन में मिलना होगा। 
- अब इसमें थोड़ा सा पानी, हींग, जीरा और नमक मिलाकर 3 घंटे के लिए किसी गरम स्थान पर रख दें।
- अब इसमें प्याज को छोडक़र सभी चीजें इसमे मिला लें। 
- अब आप पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें। 
- अब तवा गरम कर इस पर थोड़ा सा तेल चारों ओर फैला दें।
- अब एक कटोरी से डोसा मिश्रण तवे पर फैला लें। 
- थोड़ी देर बार इसके ऊपर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें।
- अब इसे मोडक़र अच्छे से सेंक लें। 
-इस प्रकार से आपका स्वादिष्ट ओनियन डोसा बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.