Recipe Tips: वीकेंड पर बना लें मीठा चीला, ये है बनाने की आसान विधि 

Samachar Jagat | Tuesday, 07 May 2024 12:49:35 PM
Recipe Tips: Make sweet cheela on the weekend, this is the easy method to make it

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही मीठा चीला बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इसे वीकेंड पर आसानी से बना सकते हैं। इसका स्वाद दिल जीत लेगा। इसे कई चीजों से स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

जरूरी सामग्री: 
तीन कप आटा
तीन बड़ा चम्मच गुड़ का चूरा
तीन बड़ा चम्मच मलाई
एक छोटा चम्मच सौंफ पाउडर
डेढ़ छोटा चम्मच दालचीनी का पाउडर
तीन छोटा चम्मच देसी घी

इस प्रकार से बना लेें आप: 
- आप सर्वप्रथम कड़ाही में घी डालकर इसमें सूखा आटा अच्छी तरह भून लें।
- अब आपको पानी में गुड़ को घोलना होगा। 
- अब आटे में गुड़ का पानी, सौंफ-दालचीनी का पाउडर और मलाई डालकर मिश्रण तैयार कर लें। 
- अब आप तवा गरम कर इस पर मिश्रण से चीले सेंक लें। 
-अब आप इनका स्वाद लें। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.