Recipe Tips: नवरात्रि व्रत में लें मखाना खिचड़ी का स्वाद, इन चीजों से बना लें स्वादिष्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 16 Apr 2024 01:32:30 PM
Recipe Tips: Taste Makhana Khichdi during Navratri fast, make it delicious with these things

इंटरनेट डेस्क। मखाना में कई प्रकर के पोष्टिक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका कई प्रकार से सेवन किया जा सकता है। इनका व्रत में भी सेवन किया जा सकता है। आज आपको घर पर ही मखाना खिचड़ी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। पोषक तत्वों से भरपूर ये खिचड़ी खूब पसंद की जाती है। मखाना एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें गुणों की भरमार है। आप मखाना खिचड़ी फाइबर से भरपूर होती है। 

जरूरी सामग्री: 
मखाना - चार कटोरी
आलू - दो
हरी मिर्च - चार
देसी घी - एक टी स्पून
नींबू रस - दो टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
हरा धनिया - दो टेबल स्पून
काली मिर्च पाउडर - एक टी स्पून

ये है बनाने की विधि: 
- सबसे पहले आपको एक बर्तन में आलू, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक-बारीक काट लेना होगा। 
- वहीं मखाना को भी छोटे-छोटे टुकड़ों काट लें। 
- अब प्रेशर कुकर में देसी घी डाल गर्म कर लें। इसके बाद इसमें बारीक कटे आलू, हरी मिर्च पका लें। 

- अब प्रेशर कुकर में मखाना, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालना होगा। 
- अब थोड़ा पानी डालकर 4-5 सीटियां आने तक इसे पका लें। 
- अब मखाना खिचड़ी को एक बर्तन में निकाल कर इसमें नींबू रस डाल लें। 
- अब इस खिचड़ी में हरा धनिया डाल लें। 
- इस प्रकार से आपकी स्वादिष्ट मखाना खिचड़ी बन जाती है। 
-इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा।

PC: ifeberrys,  freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.