Recipe Tips: सेव बादाम बर्फी का स्वाद आपको आएगा बहुत ही पसंद, इस प्रकार बना लें 

Samachar Jagat | Tuesday, 02 May 2023 03:44:27 PM
Recipe Tips: You will like the taste of Sev Badam Burfi, make it like this

इंटरनेट डेस्क। बादाम सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसका बर्फी के रूप में भी स्वाद लिया जा सकता है। आज हम आपको घर पर ही सेव बादाम बर्फी बनाने की आसानी विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पसंद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
- मावा 500 ग्राम
- चीनी 500 ग्राम
- एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- सेव 500 ग्राम 
- 100 ग्राम बादाम 
- एक गिलास पानी
- दो चम्मच केसर दूध में डुबोया हुआ

इस प्रकार से बना लें आप: 
-सबसे प्रहले एक पैन में पानी डालकर इसमें चीनी मिलाकर उबाल लें। 
- अब आप इसमें मावा, केसर और इलायची पाउडर मिला दें। 
- थोड़ी देर बार सेव और आधे बादाम मिलाकर मिश्रण के गाढ़ा होने दें। 
- अब इस मिश्रण चिकनाई लगी प्लेट पर डाल लें। 
- अब इस पर बचे हुए बादाम बुरक दें। 
-  मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें। 
PC: lifeberrys



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.