- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। WhatsApp एक बहुत ही उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा उसका उपयोग किया जाता है। इसमें कई शानदार फीचर दिए गए हैं। WhatsApp पर एक शानदार फीचर ये भी कि यह आपको ये चुनने का ऑप्शन देता है कि आपका स्टेटस कौन देख सकता है। स्टेटस प्राइवेसी नाम के इस ऑप्शन के माध्यम से आप WhatsApp पर कुछ खास लोगों से अपना स्टेटस छिपा सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने दे जा रहे हैं।
ये है प्रोसेस:
- सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp ओपन कर Status टैब पर टैप कर दें।
- अब स्क्रीन के ऊपर दाएं कोने में मौजूद तीन डॉट वाले बटन पर टैप करना होगा।
- अब आप Status Privacy नाम के ऑप्शन टैप कर दें।
- अब आप कुछ खास लोगों से अपना Status छिपाने के लिए My Contacts except के विकल्प का चयन करे।
- इसमें आप उन लोगों का चयन करें जिन्हें आप नहीं चाहते हैं कि वे आपका स्टेटस देखें। इसके बाद Done बटन पर टैप करें।
PC: indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें