अब AI से होगा यूपीआई पेमेंट! तैयार किया जा रहा है UAP

Hanuman | Friday, 10 Jul 2026 12:06:50 PM
Now, UPI payments will be made using AI! UAP is being developed

इंटरनेट डेस्क। अगर आप यूपीआई यूजर हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि अब भारत डिजिटल पेमेंट को और स्मार्ट बनाने के लिए यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉल (यूएपी) पर काम किया जा रहा है। इसके तहत एआई-एजेंट यूजर की अनुमति से यूपीआई के माध्यम से बिल पेमेंट से लेकर अन्य छोटे वित्तीय लेनदेन किए जा सकेंगे।

खबरों के अनुसार, इस प्रोटोकॉल को एनपीसीआई इंडस्ट्री के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। इससे एआई  एजेंट्स का सुरक्षित रजिस्ट्रेशन, सही वेरिफिकेशन और अधिकृत लेनदेन सुनिश्चित हो  सकेगा। इन एजेंट्स की सहायता से मोबाइल या अन्य स्मार्ट डिवाइस पर कई काम अपने आप पूरे हो सकेंगे।

ये लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसके आने से  लोगों का समय बचने के साथ ही  डिजिटल पेमेंट आसान हो जाएगा। अगर यह प्लान सफल हो जाता है तो  भारत उन शुरुआती देशों में जगह बना सकता है, जहां नेशनल लेवल पर एआई  एजेंट्स के माध्यम से डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे डिजिटल पेमेंट प्रोसेस को नई दिशा मिल सकती है।

PC: tv9hindi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.