Travel Tips: पहाड़ों के बीच मौजूद है खूबसूरत डोडीताल झील, एक बार जरूर ही करें दीदार 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 11:49:02 AM
Travel Tips: Beautiful Dodital Lake is situated amidst the mountains, definitely visit it once

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण देश ही नहीं विदेश में भी बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां की नेचुरल ब्यूटी देख कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। इस राज्य में खूबसूरत हिल स्टेशनों की कोई कमी नही है।

अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।  आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। हम आज आपको यहां के डोडीताल झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पहाड़ों की बीच मौजूद इस झील की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। झील की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन को मोह लेगी। एडवेंचर का शौक रखने वाले लोगों के लिए ये स्थान स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर आपको कई खूबसूरत ट्रैक मिल जाएंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। 

PC: tv9hindi



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.