Travel Tips: गर्मी के इस मौसम में भूलकर भी नहीं करें आप इन जगहों की यात्रा

Samachar Jagat | Saturday, 13 May 2023 03:45:36 PM
Travel Tips: Do not forget to visit these places in this summer season

इंटरेनट डेस्क। गर्मियों का मौसम है और हर कोई घूमने जाने का प्लान बना रहा है। लेकिन कई बार आप सही जानकारी नहीं होने के कारण ऐसी जगहों पर चले जाते है जहा इस मौसम में जाने का कोई मतलब नहीं रहता है। ऐसे में आज बता रहे है की आप वेकेशन लिए गर्मियों में इन जगहों पर भूलकर भी ना जाए। 

आगरा
गर्मी का मौसम इस समय लोगों को परेशान किया हुआ है, ऐसे में आप भी घूमने का प्लान कर रहे है तो फिर इस मौसम में आगरा नहीं जाए। इसका कारण यह है की अभी यहा गर्मी बहुत ज्यादा है। ऐसे में आप ताजमहल का दीदार करने के चक्कर में परेशान हो जाएंगे। मगर गर्मी के दौरान आगरा का सफर आपके लिए बेहतर विकल्प नहीं होगा।

जैसलमेर
इसके साथ ही आपको राजस्थान के जैसलमेर का रूख भी नहीं करना चाहिए। गर्मी के समय जैसलमेर को देश की सबसे गर्म जगहों में गिना जाता है। यहां का मौसम दिन में एक दम बदल जाता है और इतनी गर्मी होती है की आप बाहर नहीं निकल सकते है। ऐसे में इस समय जैसलमेर में घूमना आपके लिए परेशान होने का कारण बन जाएगा।

pc- pennlive.com, navbharat, gaonconnection.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.