Travel Tips: इन पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है मिस्र, बना लें घूमने का प्लान 

Samachar Jagat | Friday, 30 Jun 2023 12:42:44 PM
Travel Tips: Egypt is famous in the world due to these tourist places, make a travel plan

इंटरेनट डेस्क। विशालकाय पिरामिडों के लिए मिस्र विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में शामिल रहा है। अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो मिस्र जा सकते हैं। यहां पर आपको देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा।

अपनी प्राचीन संस्कृति और सभ्यता के कारण भी ये देश बहुत ही प्रसिद्ध है। इतिहास, कला और विरासत के बारे में जानने के लिए पड़ी संख्या में पर्यटक इस देश में जाना पसंद करते हैं। आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

ग्रेट गीजा पिरामिड को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये विश्व के सात अजूबों में शामिल है। ग्रेट गीजा पिरामिड 3,800 सालों में विश्व की सबसे ऊंची बनावट है। इस पिरामिड को लेकर कहा जाता है कि ये अंतरिक्ष से भी नजर आता है। 

ये देश नील नदी के कारण भी प्रसिद्ध है। वैली ऑफ किंग से लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। दुनिया के सबसे बड़े ओपन-एयर म्यूजियम संग्रहालय को प्राचीन फिरौन की चट्टानों को काट बनाया गया है। इसके अलावा भी यहां पर बहुत से प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं। 

PC: news18



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.