Travel Tips: दोस्तों के साथ जा रहे कही घूमने तो फिर जा सकते है इन जगहों पर

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Jun 2023 11:29:03 AM
Travel Tips: If you are going for a trip with friends then you can visit these places

इंटरनेट डेस्क। आप भी दोस्तों के साथ किसी काम से निकले है और दिल्ली के आस पास है और ऐसे में बैठे बैठे परेशान हो रहे है तो आपको भी घूमने के लिए ऐसी जगह बता रहे है जहां आप जा सकते है और आराम से घूमकर आ सकते है। तो जानते है उन जगहों के बारे में।

कुरुक्षेत्र 
आप अपने दोस्तों के साथ महाभारत की लड़ाई की जगह कुरुक्षेत्र जा सकते है। यह जगह आज भी काफी फेमस है। आप यहां शांत झील ब्रह्म सरोवर देख सकते है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह झील भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। इसके साथ ही आप यहां ज्योतिसारी, भीष्म कुंडी, शेख चिल्ली का मकबरा, कुरुक्षेत्र पैनोरमा जा सकते है। 

अंबाला 
इस यात्रा में आप अंबाला भी जा सकते है। यह जगह भी घूमने के लिहाज से काफी खूबसूरत है। आप यहां  रानी का तालाब देख सकते है। इसके साथ ही अंबाला में गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब, यूरोपीय कब्रिस्तान, ओल्ड डाक बंगला भी देखने के लिए जा सकते है।

pc- herzindagi.com, traveljunoon.com, ambala.gov.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.