Travel Tips: जन्माष्टमी पर जा रहे है वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर तो पहले ही कर लें ये काम

Shivkishore | Monday, 04 Sep 2023 12:43:29 PM
Travel Tips: If you are going to Banke Bihari Temple of Vrindavan on Janmashtami, do these things beforehand.

इंटरनेट डेस्क। आप भी जन्माष्टमी पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने की सोच रहे है तो आपको जरूर जाना चाहिए। यह भगवान श्रीकृष्ण का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। बता दें की जो भक्त वृंदावन घूमने आता है, वो यहां के दर्शन जरूर करते है। ऐसे में आप भी आ रहे है तो फिर आपको कुछ बातोें का ध्यान रखना होगा तो जानते है उनके बारे में।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
भीड़ नियंत्रण करने के लिए बांके बिहारी के दर्शन से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ सकता है। साथ ही भीड़ के कारण मंदिर के अंदर मोबाइल फोन को भी बैन किया जा सकता है। ऐसे में दोनों ही व्यवस्थाएं लागू हो सकती हैं। जन्माष्टमी पर वृन्दावन जाने से पहले सभी जानकारी पहले से ही हासिल कर लें। 

कब होंगेे दशर्न
बांके बिहारी मंदिर के कपाट ग्रीष्मकालीन समय के मुताबिक सुबह 7.45 पर खोले जाएंगे। 7.55 पर बांके बिहारी की श्रृंगार आरती की जाएगी। दोपहर में 11 बजे बांके बिहारी को राज भोज दिया जाएगा और आधे घंटे बाद 11.30 बजे ठाकुर जी के दर्शन होंगे। 

pc- abp news,abp news,holidayrider.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.