Travel Tips: जा रहे है आप भी वाराणसी तो जरूर देखें इन जगहों को

Samachar Jagat | Wednesday, 31 May 2023 02:18:32 PM
Travel Tips: If you are going to Varanasi then you must visit these places

इंटरनेट डेस्क। आप भी परिवार के साथ इस बार किसी धार्मिक जगह की यात्रा के बारे में विचार कर रहे है तो आपको बिना देर किए इस बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी की यात्रा करनी चाहिए। यहां आपकों कई ऐतिहासिक और धार्मिक टूरिस्ट प्लेस देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में आपको एक बार यहां की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

काशी विश्वनाथ मंदिर
आप यहां आए है तो बाबा विश्वनाथ के दर्शन जरूर करके जाए। यह मंदिर ऐतिहासिक है। काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद यहां दुनियाभर के पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। वाराणसी में 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर है। 

बनारस का सारनाथ
आप इस यात्रा के दौरान बनारस के सारनाथ भी जाए। यह जगह आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाली है। विदेशी मेहमानों के साथ-साथ देशी पर्यटकों को भी ये जगह खूब पसंद आएगी। यहां आपको ऐतिहासिक बौद्ध मंदिर, धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप के अलावा म्यूजियम और मिनी चिड़ियाघर देखने को मिलेगा।

pc- zee news,navbharat,travelfeed.in



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.