Travel Tips: जा रहे है बनारस घूमने तो साथ में ले वहा के व्यंजनों का स्वाद, आ जाएगा मजा

Samachar Jagat | Thursday, 22 Jun 2023 03:00:36 PM
Travel Tips: If you are going to visit Banaras, then take the taste of the dishes there, you will enjoy

इंटरनेट डेस्क। आप भी घूमने के लिए अगर बनारस जा रहे है तो यहां घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। यहां आप कई खूबसूरत घाटों और मंदिरों का दीदार कर सकते हैं। लेकिन इस बार आप इस यात्रा में बनारस के व्यंजनों का आनंद लेना नहीं भूले। यहां आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिलेंगे।

मलइयो
बनारस में आपको नीलकंठ और कचौरी गली में यहां की सबसे लोकप्रिय मिठाई मलइयो मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार इसे दूध को फेंट कर क्रीमी टेक्सचर के साथ बनाया जाता है। यह यहां की लोकप्रिय मिठाइयों में से एक है। इसमें केसर और इलायची मिलाई जाती है। जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। मलइयो को पिस्ता और बादाम से सजाया जाता है और कुल्हड़ में परोसा जाता है.।

माखन टोस्ट
इसके साथ ही आप बनारस में माखन टोस्ट का आनंद भी ले सकते है। यह यहां के नाश्ते में सबसे लोकप्रिय है। जानकारी के अनुसार इसे कोयले की तंदूर में सेंका जाता है और उस पर सफेद या पीला मक्खन लगाया जाता है। 

pc- wikipedia.org,tv9bharatvarsh,youtube



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.