Travel Tips: जा रहे है वृंदावन तो जान ले बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय, घूमकर आ जाएगा मजा

Samachar Jagat | Monday, 20 Nov 2023 01:24:32 PM
Travel Tips: If you are going to Vrindavan then know the timings of visiting Banke Bihari Temple, you will enjoy visiting it.

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और आप भी अब घूमने के लिए मथुरा वृंदावन जा रहे है तो आपको घूमकर मजा आ जाएगा। बता दें की इस समय यहा खूब लोग आ रहे है और ऐसे में आप भी आ सकते है। आप अगर वृंदावन आ रहे है तो आप यहा पर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जरूर आए।

बदल गया है समय 
बता दें की आप वृंदावन आ रहे और बांके बिहारी मंदिर जा रहे है तो दर्शनों का समय बदल गया है। अब मंदिर सुबह 8.45 बजे से खुलेगा, और प्रातः काल में होने वाली शृंगार आरती को सुबह 9 बजे से शुरू किया जाएगा, वहीं 9.05 मिनट से राजभोग सेवा शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे पर्दा लगाकर ठाकुर जी को राजभोग लगाया जाएगा। इस दौरान भक्तों को बांके बिहारी जी के दर्शन नहीं हो पाएंगे।

शाम को जान ले समय
आप अगर सुबह दर्शन नहीं कर सके है तो शाम को भी दर्शन कर सकते है। शाम 4.30 बजे से रात 8.00 बजे तक भक्त दर्शन कर पाएंगे। फिर पर्दा लगाकर ठाकुर जी को शयन भोग दिया जाएगा। इसके बाद 8.30 बजे भक्त भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

pc- amar ujala, herzindagi.com, abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.