Travel Tips: घूमने का बना रहे है प्लॉन तो फिर जोधपुर आ जाए इस बार, देखने को मिलेगा बहुत कुछ

Samachar Jagat | Thursday, 12 Oct 2023 01:03:40 PM
Travel Tips: If you are planning to travel then come to Jodhpur this time, you will get to see a lot.

इंटरनेट डेस्क। आपने अगर अक्टूबर महीने में आने वाली छुट्टियों में घूमने जाने का प्लान तैयार किया है और आप परिवार के साथ घूमने जा रहे है तो फिर आपको इस बार घूमने का  मन राजस्थान का बनाना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक शहर देखने को मिलेंगे। ऐसे में आपको इस बार जोधपुर का प्लॉन बना लेना चाहिए। 

जोधपुर
जोधपुर को राजस्थान का नीला शहर भी कहा जाता है। यह अपने अद्भुत वास्तुकला, जीवंत भावना के लिए जाना जाता है। यहां आपको अधिकतर घर नीले रंग में रंगे दिखेंगे। इसके साथ ही आप थार यानी रेगिस्तान का आंनद भी यहां ले सकते है। पूर्व में मारवाड़ के नाम से जाना जाने वाला जोधपुर राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

क्या है खास
जोधपुर की यात्रा करते समय आप मेहरानगढ़ किला, मोती महल, शीश महल, उम्मेद भवन पैलेस, चामुंडा माताजी मंदिर देख सकते है। साथ ही आप यहां के समृद्ध व्यंजनों का स्वाद ले सकते है। इनमें आप मखनिया लस्सी, आटे का हलवा, लसन की चटनी, मिर्च बड़ा का आनंद ले सकते है। 

pc- tripsavvy-com, housing.com, abp news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.