- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर समय-समय पर फीचर अपडेट होते रहे हैं। जल्द ही इसमें एक नया फीचर आने वाला है, जिसकी कंपनी टेस्टिंग कर रही है। इसके तहत यूजर्स अब पोस्ट के कैप्शन में भी लिंक जोड़ सकेंगे। अभी तक इस सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर कैप्शन में लिंक डालने की अनुमति नहीं थी और यूजर्स को “Link in Bio” का सहारा लेना पड़ता था।
खबरों के अनुसार, अब कंपनी की ओर से नया फीचर अभी Meta Verified सब्सक्राइबर यानी कि पैसे देकर वेरिफाइड हुए यूजर्स के लिए लाने जा रही है। अगर यह टेस्ट सफल हुआ तो जल्द ही ये फीचर और ज्यादा यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है।
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की ओर से लंबे समय से पोस्ट के कैप्शन में सीधे लिंक जोड़ने की सुविधा दिए जाने की मांग की जा रही थी। अब उनकी ये मांग जल्द ही पूरी होने वाली है।
PC: britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें