Android फोन से एक मिनट से भी कम समय में चोरी हो जाएगा डेटा, इस कमी का हुआ खुलासा

Hanuman | Tuesday, 17 Mar 2026 01:18:15 PM
Data can be stolen from Android phones in less than a minute, a vulnerability has been exposed

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा एंड्रॉयड फोन का उपयोग किया जाता है। इन यूजर्स के लिए अब एक बड़ी खबर आई है। खबर ये कि एंड्रॉयड फोन का उपयोग करने वाले लोगों के लिए एक नया अलर्ट जारी किया गया है। एक अध्ययन में एंड्रॉयड डिवाइस में एक नई कमी का खुलासा हुआ है।

जिससे हैकर्स एक मिनट से भी कम समय में किसी के भी स्मार्टफोन को एक्सेस कर सकते हैं और सारा डेटा चुरा सकते हैं। इस कमी का खुलासा होने के बाद देश के करोड़ों एंड्रॉयड यूर्जर्स की चिंता बढ़ गई है। एक क्रिप्टोकरेंसी फर्म के रिसर्चर्स की ओर से एंड्रॉयड डिवाइस में कुछ कमियां मिली हैं।

रिसर्च में मिली कमी कुछ स्मार्टफोन में मीडियाटेक के डाइमेंशन और हीलियो चिप्स को प्रभावित करती है, इस प्रकार का दावा किया गया है। ये ट्रस्टेड एक्ज़ीक्यूशन एनवायरनमेंट को टारगेट करती है, जो स्मार्टफोन में यूजर्स के सेंसिटिव डेटा को सुरक्षित रखने में उपयेागी है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.