Tech Tips: इंस्टाग्राम में अब आ गया है ये शानदार फीचर, यूजर्स कर करेंगे ऐसा

Hanuman | Wednesday, 18 Mar 2026 02:36:32 PM
Tech Tips: This Fantastic Feature Has Now Arrived on Instagram, Here's How Users Can Use It

इंटरनेट डेस्क। देश मे बड़ी संख्या में लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इंस्टाग्राम में नए-नए बदलाव हो रहे हैं। इसके द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स को जोड़े जा रहे हैं। इसी के तहत अब इस  प्लेफॉर्म की ओर से डायरेक्ट मैसेज में एआई वॉयस इफेक्ट्स नाम का नया फीचर पेश किया है।

इसकी सहायता से यूजर्स वॉयस नोट भेजने से पहले अपनी आवाज में बदलाव कर सकते हैं। इससे बातचीत पहले से ज्यादा मजेदार और प्रभावी बन बन सकती है। इस नए फीचर से यूजर्स को वॉयस नोट रिकॉर्ड करने के बाद उसमें अलग-अलग इफेक्ट्स जोड़ने की सुविधा मिलती है। हालांकि आवाज बदलने के बावजूद असली टोन, रिदम और भावनाएं बनी रहती हैं।

इसके तहत लोग संदेश भेजने से पहले अलग-अलग स्टाइल का प्रीव्यू भी देख सकते हैं। इससे वह अपनी पसंद का इफेक्ट आसानी से चुन सकेगा। वॉयस मैसेज को ज्यादा रोचक बनाया जा सकता है।  ये फीचर यूजर्स के लिए बहुत ही उपयोगी है। आज के समय में लगभग हर मोबाइल में इंस्टाग्राम मिल ही जाएगा।

PC: macrumors



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.