- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इसी महीने में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी की ओर से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया गया है। आईआरसीटीसी ने अब 6,990 रुपए में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 3 रातों और 4 दिनों का टूर पैकेज पेश किया गया है।
आईआरसीटीसी आपको ये यात्रा ट्रेन से करवाएगा। इस पैकेज की शुरुआत 15 जून, 2025 को दिल्ली से होने जा रह रही है। पैकेज के तहत ट्रेन के कटरा ले जाने के बाद आपको कैब की सुविधा भी दी जाएगी। खाने पीने से लेकर रुकने की सुविधाएं आईआरसीटीसी की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस पैकेज के तहत अकेले सफर करने पर 10,770 रुपए का शुल्क आपको देना होगा। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 8,100 रुपए और तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 6,990 रुपए किराया आपको देना होगा। आपको आज ही इस टूर पैकेज के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: jammukashmir.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें