Travel Tips: आईआरसीटीसी ने भूटान यात्रा के लिए पेश किया है शानदार टूर पैकेज, मिलेंगी ये सुविधाएं

Hanuman | Monday, 27 Oct 2025 09:37:32 AM
Travel Tips: IRCTC has introduced this great tour package for Bhutan travel, these facilities will be available

इंटरनेट डेस्क। भूटान की गिनती भी दुनिया की खूबसूरत जगहों में होती है। हर कोई भूटान की यात्रा करना चाहता है। अगर आपका भी भूटान की यात्रा करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने भूटान की यात्रा के लिए शानदार टूर पैकेज पेश किया है। 6 रातों और 7 दिनों के इस टूर पैकेज की शुरुआत 10 नवंबर, 2025 को दिल्ली से हो रही है।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में पर्यटकों को भूटान के पारो, थिम्फू और पुनाखा में घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा हवाई जहाज से कराई जाएगी। वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है।

आईआरसीटीसी की ओर से टूर पैकेज में आपको गाइड और इंश्योरेंस की सुविधाएं भी दी जाएंगी। आपको आज ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस यात्रा के लिए आपको अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए। ये यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी।

PC: newstrack
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.