- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में दुबई घूमने का प्लान है तो ये खबर आपके काम की है। खबर ये है कि अब भारतीय रेलवे का टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी की ओर से दुबई के लिए एक शानदार टूर पैकेज को लॉन्च किया गया है। इस टूर पैकेज के तहत आप कम बजट में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करना चाहते हैं।
आपको दुबई की चमचमाती स्काईलाइन, बुर्ज खलीफा और डेजर्ट सफारी आदि का मजा लेने का मौका मिलेगा। इनके कारण ही यहां पर हमेशा पर्यटकों का जमाड़वा लगा रहता है। आईआरसीटीसी की ओर से DAZZLING DUBAI EX DELHI नाम का टूर पैकेज पेश किया गया है। ये यात्रा फ्लाइट के जरिए करवाई जाएगी।
इस टूर पैकेज में होटल ठहराव, भोजन, स्थानीय परिवहन और दर्शनीय स्थलों की सैर को जगह दी गई है। 16 नवंबर, 2025 को दिल्ली से शुरू हो रहे ये टूर पैकेज की यात्रा 5 रातों और 6 दिनों की होगी। इसके तहत आकको अबू धाबी और दुबई घूमने का मौका मिलेगा। तीन यात्रियों के साथ ये यात्रा प्रति व्यक्ति 1,06,800 रुपए में कर सकते हैं। अकेले सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 1,29,600 रुपए खर्च करने होंगे।
PC: roughguides
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें