- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केरल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका अगले महीने कही पर घूमने का प्लान है तो आप देश के इस राज्य में जा सकते हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।
नवम्बर में यहां का मौसम शानदार रहता है। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर 'गॉड्स ओन कंट्री' नवंबर में अपने सबसे खूबसूरत रूप में होता है। मानसून के बाद पूरा केरल हरा-भरा होता है और तापमान सामान्य रहता है। आप अलेप्पी की मशहूर बैकवाटर हाउसबोट में सफर का मजा ले सकते हैं।
मुन्नार की चाय की पहाड़ियों की सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। थेक्कडी के पेरियार नेशनल पार्क में वन्यजीवों को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यहां का कोवलम बीच भी आपको बहुत ही पंसद आएगा। इस बीच पर आराम करना भी काफी शानदार अनुभव होगा। केरल का शांत वातावरण दिमाग शांत करने में उपयोगी है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: aajtak, holidify
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें