Travel Tips: महाराष्ट्र के लवासा शहर को बोला जाता है भारत का इटली, आज ही बना लें घूमने का प्लान

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 02:43:42 PM
Travel Tips: Lavasa city in Maharashtra is called the Italy of India; plan your trip today!

इंटरेनट डेस्क। बहुत से लोग सर्दी के इस मौसम में घूमने का प्लान बनाने में लगे हुए हैं। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको महाराष्ट्र के एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर जाने से पर आपको इटली में घूमने जैसा एहसास होगा।

इसे भारत का इटली बोला जाता है। आज हम आपको महाराष्ट्र के लवासा शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ये शहर अपनी खूबसूरत वास्तुकला, रंगीन रास्तों और झील के किनारे बसे नजारों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

इस शहर को खास तौर पर इटली के मशहूर तटीय शहर 'पोर्टोफिनो' की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। अक्टूबर से मार्च का समय यहां पर घूमने के लिए बेहतर माना जाता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। ये टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.