Travel Tips: सर्दी के मौसम घूमने के लिए शानदार जगह है महाबलेश्वर हिल स्टेशन, आज ही बना लें प्लान

Hanuman | Monday, 10 Nov 2025 01:22:14 PM
Travel Tips: Mahabaleshwar Hill Station is a great place to visit during the winter season, make your plans today.

इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में हर किसी को घूमना पसंद होता है। इस दौरान घूमने का अलग ही मजा होता है। अगर आपका भी सर्दी के मौसम में कही पर घूमने का प्लान है तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रह हैं। जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा।

आज हम आपको महाबलेश्वर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और हल्के रोमांच के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। महाराष्ट्र के सतारा जिले में बसा यह हिल स्टेशन न सिर्फ आम टूरिस्ट की फेवरेट प्लेस है, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स की भी बहुत ही पसंद आता है।

सर्दी के मौसम में यहां की वादियां एक हरे कालीन से ढक जाती हैं। रास्तों पर मौजूद हल्की धुंध, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवा मन को सुकून देती हैं। यहां पर आपको कई खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां की वेन्ना लेक ठंड और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। आपको यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.