Travel Tips: बना लें परिवार के साथ असम घूमने का प्लान, इस कारण यादगार बन जाएगा टूर

Hanuman | Thursday, 05 Jun 2025 03:01:25 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Assam with family, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। मानसून में बड़ी संख्या में लोग घूमना पसंद करते हैं। मौसम सुहावना होने के कारण लोग अपने परिजनों या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना लेते हैं। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो आज हम आपको देश के एक बहुत ही खूबसूरत राज्य के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।

आज हम आपको असम के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जहां पर जाने से आपका टूर यादगार बन जाएगा। यहां आप पहाड़ों से लेकर आईलैंड तक का मजा ले सकते हैं। आज हम आपको यहां के कुछ खूबसूरत पयर्टक स्थलों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।  

हाफलांग
यहां हाफलांग बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको हरे-भरे पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां पर पहाड़, घने जंगल के साथ झरने भी आपका दिल खुश कर देंगे। इस स्थान पर आ हाइकिंग का भी मजा ले सकते हैं। 

बराक वैली टी स्टेट
असम अपने चाय के बागानों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। बराक वैली में आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का मजा लेने का मौका मिलेगा। 

दीफू
यहां पर दीफू एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।  ये हिल स्टेशन नेचुरल ब्यूटी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर आपको कार्बी आंगलोंग इकोलॉजिकल पार्क का दीदार करने का भी मौका मिलेगा। यहां आपको फोटाग्राफी करने में भी मजा आ जाएगा। 

PC:holidayrider, tourmyindia, holidify

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.