Travel Tips: ऋषिकेश में घूमने का बना लें प्लान, इस कारण यादगार बन जाएगा टूर

Hanuman | Monday, 26 May 2025 02:13:30 PM
Travel Tips: Make a plan to visit Rishikesh, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत से खूबसूरत पयर्टक स्थल हैं। उन्हीं में एक ऋषिकेश भी है। यहां पर जाने पर पर्यटकों को मानसिक शांति मिलती है। यहां पर गंगा किनारे बैठने पर आपको अलग ही कुछ महसूस होगा।

यहां पर आप गर्मी के मौसम में अपने परिवार के साथ क्वालटिी टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां पर घूमने पर आपको गोवा में भ्रमण करने जैसा अहसास होगा। आपको बता दें कि ऋषिकेश में भी गोवा बीच है। यहां पर आप फैमिली या पार्टनर के साथ टाइम बिता सकते हैं। यहां पर गोवा बीच राम झूला के पास गंगा किनारे स्थित है।

यहां पर सफेद रेत और गंगा की लहरें आपका दिल जीत लेगी। फोटोशूट के लिए भी ये बहुत ही शानदार जगह है। आपको यहां पर भ्रमण के लिए आज ही परिवार के साथ मिलकर प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए  यादगार साबित होगा।

PC:  tripoto
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.