Travel Tips: राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है माउंट आबू, बना लें घूमने का प्लान

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 03:30:04 PM
Travel Tips: Mount Abu is the only hill station of Rajasthan, make a plan to visit

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। अगर आप इस माह कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो माउंट आबू जा सकते हैं। ये राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां पर आपको करीब से प्रकृति की खूबसूरती का दीदार करने का मौका मिलेगा।

ये पयर्टक स्थल झीलों की नगरी उदयपुर से तीन घंटे की दूरी पर स्थित है। 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस पर्यटक स्थल पर आपको अरावली पर्वतमाला का मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। यहां पर आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले झरनों, झीलों और अति सुंदर मंदिरों का दीदार करने का मौका मिलेगा। यहां पर आपको कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा।

अरावली रेंज की सबसे ऊंची चोटी (गुरु शिखर) यहां पर पयर्टकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है। इनके अलावा यहां पर दिलवाड़ा जैन मंदिर और मानव निर्मित नक्की झील पर भी घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से परिवार के सभी लोग खुश हो जाएंगे। 

PC: holidayrider, traveltriangle



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.