Travel Tips: नवरात्रि में जरूर ही करें तनोट माता मंदिर के दर्शन, इस कारण है दुनिया में प्रसिद्ध 

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 12:58:27 PM
Travel Tips: Must visit Tanot Mata Temple during Navratri, this is why it is famous in the world

इंटरनेट डेस्क। 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है। इस मौके पर बहुत से लोगों का घूमने का प्लान होता है। अगर आप भी बाहर जाकर माता के दर्शन करना चाहते हैं तो जैसलमेर जा सकते हैं। यहां पर तनोट माता मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। 

जैसलमेर के पास तनोट नामक गांव में तनोट माता का मंदिर एक विशेष कारण से दुनिया में प्रसिद्ध है। राजस्थान का ये मंदिर भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित है। सन 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बाद इस मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बढ़ी है।

बताया जाता है कि युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने बहुत सारे बम तनोट गांव पर गिराए। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर एक भी बम फटा नहीं, यहां तक कि एक भी बम मंदिर परिसर तक नहीं पहुंच सका। इसे गांव के लोगों पर माता की कृपा को माना जाता है।

आपको इस गांव का भ्रमण एक बार जरूर ही करना चाहिए। यहां पर जाने से आपकी यात्रा यादगार बन जाएगी। इस मंदिर में सैनिकों द्वारा पूजा की जाती है। 

PC: navbharattimes



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.