Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है Pavagadh हिल स्टेशन, इन पर्यटक स्थलों पर घूमने का मिलेगा मौका 

Hanuman | Monday, 09 Jun 2025 02:16:02 PM
Travel Tips: Pavagadh hill station is famous for its natural beauty, you will get a chance to visit these tourist place

इंटरनेट डेस्क। देश में पर्यटक स्थलों की कोई कमी नहीं है। आज हम आपको एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गुुजरात के वडोदरा से लगभग 46 किलोमीटर दूर स्थित है। हम आपको आज पावागढ़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो समुद्र तल से 762 मीटर ऊपर है।

ये हिल स्टेशन प्राचीन महाकाली मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। आज हम आपको यहां के खूबसूरत पयर्टक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां पर  एक पुरातात्विक पार्क है, जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिह्नित किया जा चुका है। ये हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुंदरता प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ रोमांच चाहने वालों का भी बहुत ही पसंद आता है।

यहां पर आप रोमांचकारी ट्रेकिंग ट्रेल्स और कई विस्मयकारी झरनों का मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क, महाकाली मंदिर, मांची किला, नवलखा कोठार, जामी मस्जिद, जैन मंदिर और तेलिया तालाब आदि पर्यटक स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। 

PC:  traveltriangle
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.