- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। भारत में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं जो पर्यटकों को विदेश का एहसास करवाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। हम आज हम आपको लक्षद्वीप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
यहां पर आपको शांत समुद्र तट, साफ पानी और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय जीवन के बीच एक मजबूत संतुलन देखने को मिलेगा। यहां पर आपको सफेद रेत और साफ पानी वाले कम भीड़ वाले बीचेज मिल जाएंगे। यहां पर ढलते सूरज के साथ होती खूबसूरत शाम आपको बहुत ही पसंद आएगी। वहीं आप यहां पर स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग और ग्लास-बॉटम बोट राइड जैसी एक्टीविटीज का मजा ले सकते हैं।
अक्टूबर से मार्च तक के समय को यहां पर घूमने के लिए शानदार माना जाता है। सुहावना मौसम, शांत समुद्र और विश्वसनीय परिवहन इसे पर्यटकों के लिए परफेक्ट जगह बनाते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें