Travel Tips: सर्दी के मौसम में पत्नी के साथ बना लें महाबलीपुरम घूमने का प्लान, इस कारण यादगार बनेगा टूर

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 12:04:47 PM
Travel Tips: Plan to visit Mahabalipuram with your wife in the winter season, this will make the tour memorable

इंटरनेट डेस्क। तमिलनाडु अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आपका पत्नी के साथ कही पर घूमने का प्लान है तो यहां के महाबलीपुरम जा सकते हैं। ये पर्यटक स्थल अपने मंदिरों और पयर्टक स्थलों के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है।  

आज हम आपको यहां के कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यहां का शोर मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि 8 वीं शताब्दी ईस्वी पूर्व का बना हुआ है। पल्लवों द्वारा ग्रेनाइट के ब्लॉकों से इसका निर्णाण द्रविड़ शैली में करवाया गया था। महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थलों में पंच रथ मंदिर भी एक है। इसका निर्माण  7वीं शताब्दी के अंत में पल्लवों द्वारा करवाया गया थ।

महाबलीपुरम बीच भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहता है, जो चेन्नई शहर से लगभग 58 किमी की दूरी पर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। यहां पर आप धूप सेंकने, गोताखोरी, विंड सर्फिंग और मोटर बोटिंग जैसी समुद्र तट की गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.