Travel Tips: अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग, बना लें घूमने का प्लान

Hanuman | Friday, 14 Nov 2025 02:49:56 PM
Travel Tips: Shillong, the capital of Meghalaya, is famous for its natural beauty, make a plan to visit it

इंटरनेट डेस्क। भारत का उत्तर-पूर्वी इलाका यानी नॉर्थ ईस्ट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, झरने, नीला आसमान और सादगी भरी जीवनशैली पयर्टकों को बहुत ही पसंद आती है। अगर आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान है तो यहां पर जा सकते हैं।

आज हम आकपो नॉर्थ ईस्ट के एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। आज हम आपको     मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो अपनी ठंडी हवाओं, झरनों और पहाड़ियों के लिए जानी जाती है।

यहां के एलीफेंट फॉल्स और शिलॉन्ग पीक से आपको शहर का मनमोहक नजारा देखने को मिलेगा। उमियम लेक की शांति और पुलिस बाजार की चहल-पहल शिलॉन्ग की खूबसूरती बढ़ाती है। म्युजिक लवर्स को ये शहर खास पसंद आएगा। यहां लोकल बैंड कल्चर बेहद मशहूर है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: thehitavada
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.