- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केरल में मानसून का प्रवेश हो चुका है। जल्द ही ये अन्य राज्यों में भी प्रवेश कर लेगा। मानसून में बहुत से लोगों की घूमने की योजना है। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो मानसून में स्वर्ग जैसी नजर आती हैं। इसी कारण आपको मानसून में इन जगहों पर घूमने जरूर ही जाना चाहिए। ये जगह चेरापुंजी, मुन्नार और एलेप्पी हैं।
चेरापुंजी
मेघालय में स्थित चेरापुंजी को विश्व की सबसे नम जगहों में से एक माना जाता है। आपको यहां पर मानसून में शानदार नजारा देखने को मिलेगा। चेरापुंजी में आपको झरने, गुफाएं, लिविंग रूट ब्रिज की खूबसूरती बहुत ही पसंद आएंगी। इसी कारण आपको बारिश के मौसम में एक बार यहां जरूर ही जाना चाहिए।
मुन्नार
केरल का मुन्नार भी मानसून के मौसम में चाय के बागान, ठंडी हवाएं और खूबसूरत पहाड़ों से आपका दिल खुश कर देंगी। बारिश के बाद यहां की हरियाली और बढ़ जाती है। पहाड़ों से बादल से घिरा आसमान आपका दिल जीत लेगा।
एलेप्पी
केरल का वेनिस कहलाने वाला एलेप्पी भी बारिश मौसम में बहुत ही खूबसूरत नजर आता है। एलेप्पी में आपको बैकवॉटर, हाउसबोट और चारों ओर छाई हरियाली बहुत ही पसंद आएगी। यहां पर नारियल के पेड़ों से घिरे गांव भी आपके दिल को भा जाएंगे। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। पार्टनर के साथ इस पर्यटक स्थलों पर घूमने में आपको ज्यादा ही मजा आ जाएगा। यहां पर आपका बार-बार जाने का मन करेगा।
PC: holidayrider, herzindagi, india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें