Travel Tips: स्विट्जरलैंड से 100 गुना ज्यादा खूबसूरत है देश की ये हिल स्टेशन, बना लें पार्टनर के साथ घूमने का प्लान

Hanuman | Tuesday, 18 Mar 2025 03:08:16 PM
Travel Tips: This hill station of this country is 100 times more beautiful than Switzerland, plan to visit with your partner

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका इस गर्मी के मौसम में पार्टनर के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान है तो आपको उत्तराखंड की एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो स्विट्जरलैंड से 100 गुना ज्यादा खूबसूरत है।

आज हम आपको उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पर आपको पार्टनर के साथ बर्फीली ढलानों पर स्कीइंग करने का मजा लेने का मौका मिलेगा। यहां की ऊंची-ऊंची पहाडिय़ां, देवदार और ओक के घने जंगल पर्यटकों को दिल जीत लेते हैं।

चारों तरफ लिपटी बर्फ की चादरें औली को स्वर्ग के समान बना देती है। इस हिल स्टेशन पर हर साल नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की स्कीइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां पर जाने से आपका टूर यादगार साबित हो जाएगा। 

PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.