- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सर्दी के मौसम में हर किसी का हिमाचल प्रदेश में घूमने का सपना होता है। सर्दी के मौसम में इस प्रदेश की खूबसूरती बढ़ जाती है। अगर आपका भी सर्दियों के सीजन में यहां पर घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए ये अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने इसके लिए एक शानदार पैकेज पेश किया है।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको हिमाचल प्रदेश घुमाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक विरासत, शांत वादियों और सांस्कृतिक रंगों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। बर्फ से ढकी चोटियां और देवदार के सुंदर जंगल हिमाचल प्रदेश की खूससूरती को बढ़ा देते हैं। आईआरसीटीसी ने अब EVERGREEN HIMACHAL-CONFIRMED TICKET नाम का टूर पैकेज पेश किया है। इसकी शुरुआत 25 नवंबर, 2025 को कोलकाता से हो रही है।
इतने दिनों का रहेगा टूर
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको अंबाला, डलहौजी और मैकलोडगंज घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी का ये हिमाचल टूर पैकेज कुल 7 रातों और 8 दिनों का रहेगा। इसमें आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी।
खर्च करने होंगे इतने रुपए
आप बहुत ही कम खर्च पर ये टूर कर सकते हैं। अगर आप तीन लोगों के साथ ये यात्रा करते हैं तो केवल ति व्यक्ति 24,015 रुपए किराए के रूप में देने होंगे। वहीं अकेले सफर करने पर 45,905 रुपए आपको खर्च करने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 25,340 रुपए आपको देने होंगे। इस टूर के लिए आपको आज ही अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें