Travel Tips: केवल 79,100 रुपए में करें भूटान की 7 दिनों की यात्रा, आईआरसीटीसी ने पेश किया है शानदार टूर पैकेज

Hanuman | Monday, 02 Jun 2025 02:25:32 PM
Travel Tips: Travel to Bhutan for 7 days for only Rs 79,100, IRCTC has introduced a great tour package

इंटरनेट डेस्क। हिमालय की गोद में बसा भूटान अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। हरियाली से ढके पहाड़, बर्फीली चोटियां और सुंदर नदियोंं का दीदार करने के लिए आप यहां की यात्रा कर सकते हैं। अगर आपका भूटान घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि  आईआरसीटीसी ने भूटान घुमाने के लिए एक बेहद खास टूर पैकेज पेश किया है। 

आईआरसीटीसी की ओर से कुल 6 रातों और 7 दिनों का टूर पैकेज पेश किया गया है। इसकी शुरुआत 22 जून 2025 को बेंगलुरु से होगी। पैकेज के तहत आपको भूटान में पारो, पुनाखा और थिंपू में घूमने का मौका मिलेगा।

आप ये यात्रा केवल 79,100 रुपए में ही कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको तीन लोगों के साथ सफर करना होगा। अकेले सफर करने पर 96,500 रुपए और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 79,500 रुपए का किराया आपको देना होगा। 

PC:  herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.