- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों ने क्रिसमस के मौके पर विदेश घूमने का प्लान बना लिया है। अगर आपका भी विदेश घूमने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए क्रिसमस के मौके पर एक शानदार अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज पेश किया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल डैजलिंग दुबई एक्स चंडीगढ़ है।
इसके तहत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको फ्लाइट, होटल, भोजन, बस ट्रैवल और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी। ये टूर पैकेज 23 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ से शुरू होगा।
इस पैकेज के तहत आपको दुबई की भव्यता, चमचमाती इमारतों और अनोखे पर्यटन स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। क्रिसमस के मौके पर दुबई में काफी रौनक होती है। यहां पर इस दौरान विशेष सजावट, शॉपिंग फेस्टिवल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
यात्रा के लिए आपको खर्च करने होंगे इतने रुपए
आईआरसीटीसी का ये पैकेज यात्रियों को बजट में शानदार विकल्प है। इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की टूरिज्म वेबसाइट पर विजिट करके टिकट बुक कर सकते हैं। आप ये यात्रा केवल 1,15,435 रुपए में ही कर सकते हैं। इसके लिए आपको तीन लोगों के साथ ये यात्रा करनी होगी। अकेले सफर करने पर आपको 1,39,725 रुपए और दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 1,17,865 रुपए किराया देना होगा। आपको आज ही इस यात्रा के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: tripadvisor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें