- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून की विदाई होने के साथ ही सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में सुबह- शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। बहुत से लोगों को सर्दी के मौसम में घूमना पसंद होता है। अगर आप भी सर्दी के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको एक बहुत ही शानदार जगह के बारे जानकारी देने जा रहे हैं।
हम आपको गुलमर्ग के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जहां पर सफेद बर्फ से ढकी वादियां और बर्फबारी आपका दिल जीत लेगी। अगर आप भी इस बार सर्दियों में स्नोफॉल का मजा लेने चाहते हैं तो यहां पर घूमने का प्लान बना लें। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में स्थित है, जो देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां दिसंबर से फरवरी तक भारी बर्फबारी होती है। इसी कारण यहां का इलाका स्वर्ग जैसा नजर आता है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।
गुलमर्ग में इनका मजा ले सकते हैं आप
गुलमर्ग में आप स्कीइंग, स्नो स्लेजिंग और केबल कार की सवारी का मजा ले सकते हैं। घाटी में बर्फ से ढके पहाड़ और देवदार के पेड़ों का नजारा आपका दिल जीत लेंगे। यहां पर आपको बहुत से पर्यटक स्थलों पर घूमने का भी मौका मिलेगा। ये यात्रा पार्टनर के साथ करने पर आपको ज्यादा मजा आएगा। यहां पर जाने से आपके पार्टनर का भी दिल खुश हो जाएगा। आपको आज ही यहां पर जाने का प्लान बना लेना चाहिए।
PC: india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें