Travel Tips: श्रीलंका में करें रामायण काल से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन, आईआरसीटीसी ने पेश किया टूर पैकेज

Hanuman | Monday, 03 Nov 2025 01:30:30 PM
Travel Tips: Visit sacred religious sites related to the Ramayana period in Sri Lanka

इंटरनेट डेस्क। अगर आपका आपका आगामी समय में श्रीलंका में रामायण काल से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का प्लान है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है।

खबर ये है कि आईआरसीटीसी ने अब रामायण काल से जुड़े पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज  पेश किया है, जिसका नाम श्रीलंका रामायण यात्रा है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको भगवान राम, माता सीता और हनुमान से जुड़े श्रीलंका में स्थित कई ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

 आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के तहत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों की यात्रा करने का मौका मिलेगा। इसके तहत यात्रा 10 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर से शुरू होगी।

भारत से श्रीलंका की यात्रा फ्लाइट के माध्यम से कराई जाएगी। अगर आप तीन लोगों के साथ अपना टिकट बुक करवाते हैं तो प्रति व्यक्ति 68,450  रुपए खर्च करने होंगे। अकेले यात्रा करने पर 95,600 रुपए का शुल्क देना होगा।

PC: trawell
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.