- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिसंबर महीना घूमने के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप भी इस माह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी की ओर से अब वैष्णो देवी की यात्रा कराने के लिए एक शानदार टूर पैकेज पेश किया गया है।
आईआरसीटीसी ने जो टूर पैकेज पेश किया है इसकी शुरुआत 26 दिसंबर, 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से होगी। कुल 3 रात और 4 दिनों के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। आप बहुत ही कम बजट पर ये यात्रा पूरी कर सकते हैं। तीन लोगों के साथ ये यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 9,645 रुपए किराए के रूप में खर्च करने होंगे।
अकेले सफर करने पर प्रति व्यक्ति 15,045 रुपए और दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 11,235 रुपए किराया देना होगा। आपको आज ही इस यात्रा के लिए अपना टिकट बुक करवा लेना चाहिए।
PC: maavaishnodevi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें