Travel Tips: यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हुए इस मंदिर को देखने जा सकते है आप भी

Samachar Jagat | Wednesday, 20 Sep 2023 12:59:16 PM
Travel Tips: You can also visit this temple included in UNESCO World Heritage Sites.

इंटरनेट डेस्क। आपने आज तक कई ऐसी जगहों का ट्यूर किया होगा जो यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल हो चुकी है। यहां के इतिहास और यहां की कई प्राचिन चीजे आपको देखकर अच्छा लगा होगा। ऐसे में अब एक और मंदिर को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल कर लिया गया है। जहां आप घूमकर आ सकते है। जी हां ये है  होयसाला मंदिर। होयसाला मंदिर में चन्नाकेशवा मंदिर, होयसलेश्वर मंदिर और केशव मंदिर शामिल हैं। 

क्या है खास 
बता दें की इन मंदिरों का निर्माण 12वीं शताब्दी में हुआ था। ये मंदिर विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाले भारत के 42वें स्मारक हैं और कर्नाटक की चौथा मॉन्युमेंट है। होयसाला मंदिर होयसाला वंश के राज्य में बनाया गया था। कर्नाटक में स्थित होयसाला मंदिर बेहद सुंदर है। इनका निर्माण द्रविड़ और नगाड़ा स्टाइल मिलाकर हुआ है।

कैसे पहुंचे होयसाला मंदिर
हालेबिडू मैसूर से 150 कि.मी दूर है। मैसूर से यहां पहुंच सकते हैं। यहां आप ट्रेन या फ्लाइट से आसानी से पहुंच सकते हैं। चाहे तो आप टेक्सी की मदद से भी पहुंच सकते है। इसके अलावा आप बैंगलुरु से भी यहां आसानी से आ सकते हैं। 

pc- drishtiias.com,navbharat,ramaarya.blog



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.