Travel Tips: खारदुंग ला दर्रा में करीब से देखने को मिलेगी प्रकृति की खूबसूरती, आज ही बना लें प्लान 

Samachar Jagat | Saturday, 14 Oct 2023 12:15:41 PM
Travel Tips: You will get to see the beauty of nature closely in Khardung La Pass, make a plan today itself

इंटरनेट डेस्क। लद्दाख अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। आज हम आपको खारदुंग ला दर्रा, जिसे आमतौर पर खडज़ोंग ला भी कहा जाता है के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आपका आगामी समय में कही पर घूमने का प्लान तो यहां पर जा सकते हैं।  

खारदुंग ला दर्रा सियाचिन ग्लेशियर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्ट्रेटेजिक पास है। इसे 5,602 मीटर की ऊंचाई पर विश्व का सबसे ऊंचा सडक़ मार्ग माना जाता है। खारदुंग ला पास की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां से आप काराकोरम रेंज और हिमालय के सुरम्य दृश्यों का दीदार कर सकते हैं।

इसके पास भी कई खूबसूरत पयर्टक स्थल भी हैं। इसमें हेमिस मठ, गोत्संग गोम्पा, शांग गोम्पा, पैंगोंग झील, मैग्नेटिक हिल, लेह पैलेस, चादर ट्रैक, फुगताल मठ, शांति स्तूप, त्सो कर झील और पेंगोंग झील शामिल हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां की यात्रा आपके लिए यादगार साबित होगी। 

PC: holidayrider



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.