बर्फ के उपयोग से पाएं डिप्रेशन में राहत! 

Samachar Jagat | Thursday, 25 May 2017 10:57:28 AM
Use of ice relief in depression!

इन्टरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में बर्फ सभी को अच्छी लगती है। जब फ्रीज कम थे तो लोग दुकान से बर्फ खरीद कर पानी ठण्डा करके पीते थे। बर्फ  का उपयोग ना सिर्फ पानी या फिर शर्बत आदि के उपयोग में करते थे। लेकिन बर्फ  के टुकड़ो को शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर रगडऩे से कई प्रकार के फायदे होते है। 

  • यदि आपके सिर पर या शरीर के किसी स्थान पर दर्द हो रहा है तो वहां पर कपड़े में लपेट कर बर्फ लगाने से राहत मिलती है। 
  • चेहरे पर पिंपल्स होने पर चेहरे पर बर्फ लगानी चाहिए। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा में खून का सही बैलेंस रहता है।
  • गले की खराश होने पर बर्फ का एक टुकड़ा लेकर उसे गले के बाहर चारों तरफ कुछ देर मलें। इससे खराश ठीक हो जाएगी।
  • यदि आप बहुत ही टैंशन में हैं तो अपने माथे पर बर्फ का टुकड़ा मलने से सारा डिप्रैशन दूर हो जाएगा। 
  • गठिया के रोग में बर्फ का टुकड़ा दर्द वाली जगह पर 2 मिनट के लिए रखें। फिर ऐसे ही दोबारा करें। आराम मिलेगा।
  • गर्मी में अकसर नकसीर फूट जाती है। ऐसे में बर्फ का टुकड़ा किसी कपड़े में लेकर नाक के आस-पास रखें आराम मिलेगा।
  • शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए तो उस स्थान पर बर्फ लगाने से तुरंत आराम मिलता है। खून बहना बर्फ की पट्टी बांधने से तुरंत बंद हो जाता है।
  • मोच आने पर भी डॉक्टर बर्फ की मसाज की सलाह देते है।


 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.