Vande Bharat train: अब ट्रेन में सोते हुए भी सफर करेगी वंदे भारत, जानिए डिटेल्स

Samachar Jagat | Thursday, 08 Jun 2023 10:41:06 AM
Vande Bharat train: Now Vande Bharat will travel while sleeping in the train, know details

वंदे भारत ट्रेन: जल्द ही यात्री वंदे भारत ट्रेनों में सोते हुए सफर कर सकेंगे। रेल मंत्रालय स्लीपर वंदे भारत लाने जा रहा है। स्लीपर वंदे भारत लंबी दूरी के लिए चलाई जाएगी, ताकि यात्री आराम से सफर कर सकें।

 

इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं और काम भी जल्द देने की तैयारी है। काम मिलने के 24 महीने के भीतर स्लीपर ट्रेन तैयार हो जाएगी। ऐसे में 2025 में स्लीपर वंदे भारत ट्रैक पर आ जाएगा.

आज बजट में रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किए जाने की पूरी संभावना है। रेलवे वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन और बढ़ाया जाएगा। फिलहाल रेलवे ने 200 स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर जारी किया है। ट्रेनों के प्रोडक्शन का काम भी जल्द अवार्ड किए जाने की तैयारी है।

रेल मंत्रालय के मुताबिक स्लीपर वंदे भारत ट्रेन काम देने के बाद 24 महीने यानी दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी. इस तरह साल 2025 में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन से यात्री सफर कर सकेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने से स्लीपर और सामान्य वंदे भारत ट्रेनों की संख्या और बढ़ेगी।


वर्तमान में आठ वंदे भारत ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक चल रही हैं। 10 फरवरी को दो और ट्रेनें मुंबई से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इस तरह कुल 10 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन इसी महीने से शुरू हो जाएगा।

मौजूदा ट्रेनों को पूरी तरह से बदलने के लिए 6500 एल्यूमीनियम कोच, 1240 लोकोमोटिव और लगभग 35,000 वैगन बनाने का प्रस्ताव है। एल्युमिनियम कोच हल्के होने के कारण कम ऊर्जा की खपत करते हैं।

(pc rightsofemployees)



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.