Vastu Tips : जानिए कैसे आप अपने घर का वास्तु दोष ख़त्म कर सकते है

Samachar Jagat | Monday, 13 Jun 2022 03:42:16 PM
Vastu Tips: Know How You Can Eliminate Vastu Dosh Of Your Home

क्या आपको लगता है की आपके घर में सब सही नहीं चल रहा है और कुछ न कुछ परेशानी होती रहती है तो शायद आप के घर का वास्तु सही नहीं है। तो आइए जानते है की आपके घर का वास्तु कैसा होना चाहिए।  

किचन का वास्तु दोष दूर करें 
वास्तु के अनुसार किचन घर का एक जरुरी भाग होता है।  आपके किचन का सभी सामान सही दिशा में होना चाहिए।  अपनी किचन के अग्नि कोण यानि की पूर्व-दक्षिण के मध्य में एक लाल रंग का बल्ब लगा दें।

उत्तर-पूर्व दिशा में वास्तु दोष दूर करें 
अगर आपको लग रहा है की आपका कोई भी काम सही नहीं हो रहा। आपकी बहुत कोशिश के बाद भी सब कुछ वैसा का वैसा है तो आप अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने में उड़ते हुए पक्षी की तस्वीर या फिर उगते हुए सूर्य की तस्वीर लगाएं। ये आपकी लाइफ में सकारत्मकता ले कर आएगा। 

उत्तर-पश्चिम दिशा का वास्तु दोष दूर करें 
 यदि आपके घर में उत्तर-पश्चिम दिशा यानि की वायव्य दिशा में वास्तु दोष है तो आप अपने घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाए और हनुमान जी की पूजा करे इससे सब सही हो जाएगा। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.